हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दलित युवती की हत्या पर CM योगी का रिएक्शन, बोले- 'सपा का दरिंदा ही शामिल होगा'

Yogi Adityanath Attacks SP in Milkipur Rally: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मिल्कीपुर की चुनावी रैली में सपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमले किए।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Attacks SP in Milkipur Rally

Ayodhya Dalit Girl Murder Case Sparks Political Row: सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में थे। इस दौरान उन्होंने मिल्कीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम ने चुनावी रैली में दलित युवती की हत्या पर भी अपनी बात रखी। सीएम ने कहा कि बेटी की हत्या में सपा का दरिंदा ही शामिल होगा। घटना पर सांसद नौटंकी कर रहे हैं। ये लोग सुधरेंगे नहीं, क्योंकि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती है। सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा सपा को गाजी-पाजी प्यारे हैं। सपा सनातन धर्म विरोधी पार्टी है। भारत विरोधी तत्वों और माफिया को गले लगाती है।

सीएम ने अपने अंदाज में जुबानी हमला बोलते हुए कहा समाजवादियों का नारा है, खाली प्लाॅट हमारा है। वे लोग अध्योध्या धाम में कारसेवकों का रक्त बहाते थे और हम लोग दीपोत्सव की यात्रा प्रारंभ करते हैं। मिल्कीपुर का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का हो गया है। अयोध्या सांसद के रोने पर सीएम ने कहा कि बेटी की घटना पर वे नौटंकी कर रह हैं। जब हम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि रख रहे थे, तो सपा ने विरोध किया था।

माफियाओं को गले लगाती है सपा

यूपी सीएम ने मिल्कीपुर की चुनावी रैली में सपा पर जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा भारत विरोधी तत्वों और माफियाओं को गले लगताी है। ये मोईद खान और नवाब सिंह जैसे दुष्कर्मियों को गले लगाती है। मैनपुरी विधानसभा बाईइलेक्शन के दौरान इनके नेता ने दलित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सीएम ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा।

सपा प्रमुख पर क्या बोले सीएम?

सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा सपा अध्यक्ष के पिछले 2 महीने के ट्वीटस देखिए। इन्होंने जितने भी बयान दिए हैं सभी महाकुंभ के विरोध में दिए हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने यूपी के विकास को बाधित किया है। महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। दुनियाभर में पूज्य संतों के साथ श्रद्धालु और पर्यटक आए हैं, लेकिन सपा को पीड़ा हो रही है।

ये भी पढ़ेंः Video: आंखे फोड़ी, नग्न हालत में मिली… दलित युवती संग हुई दरिंदगी पर फूट-फूट कर रोए सपा सांसद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें