Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 191 फीट की ऊंचाई पर भगवा धर्म ध्वजा फहराई. इस दौरान पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रों और अनुष्ठान के बीच बटन दबाकर ध्वजा को शिखर तक पहुंचाया. पीएम मोदी के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर धर्म ध्वज फहराने पर राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि ‘अयोध्या देवताओं की नगरी है. भगवान राम का मंदिर बना और PM मोदी ने झंडा फहराया. यह बहुत शुभ था. खुशी की लहर थी. सभी धर्मों और जातियों के लोगों को बुलाया गया था. मैं भी वहां गया था.’
रोड शो करते हुए सप्तमंदिर पहुंचे थे पीएम मोदी
श्रीराम नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर धर्म ध्वजारोहण समारोह के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी. इस दौरान पूरी अयोध्या को सजाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अयोध्या पहुंचे और रोड शो करते हुए सप्तमंदिर पहुंचे थे. उसके बाद पीएम श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा अर्चना करने के बाद अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग मंदिर में आने में असमर्थ हैं और फिर भी दूर से मंदिर के ध्वज को प्रणाम करते हैं, उन्हें भी वही पुण्य प्राप्त होता है. यह ध्वज दूर से ही रामलला की जन्मभूमि के दर्शन प्रदान करेगा और आने वाले युगों तक सभी मानव जाति को भगवान श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को व्यक्त करेगा.’
191 फीट ऊंचाई पर फहराया गया ध्वज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, श्री राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है. जिस पर 30 फीट ऊंचा ध्वज दंड लगा है. जिसके ऊपर केसरिया रंग का ध्वज फहराया गया है. ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ और साथ में कोविदार वृक्ष अंकित है. पूरी ध्वजा में अयोध्या का इतिहास, सूर्यवंश की परंपरा और रामायण की गहराई छिपी है. इस ध्वजा को गुजरात के अहमदाबाद जिले के कश्यप मेवाड़ और उनकी 6 कारीगरों की टीम ने बनाया है.
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Dhwajarohan: PM मोदी ने राम मंदिर में फहराई धर्म ध्वजा, बोले- ये है रामराज्य की स्थापना का प्रतीक
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
41 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines