Ram Mandir Dhwajarohan: PM मोदी ने राम मंदिर में फहराई धर्म ध्वजा, बोले- ये है रामराज्य की स्थापना का प्रतीक
Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवा ध्वज फहराई और ध्वजारोहण के बाद जनसभा को संबोधित भी किया. ध्वजारोहण समारोह रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य और विशाल रहा, जिसमें देश-दुनिया से करीब 7000 मेहमान आए.
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 191 फीट की ऊंचाई पर भगवा धर्म ध्वजा फहराई. प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक मंत्रों और अनुष्ठान के बीच बटन दबाकर ध्वजा को शिखर तक पहुंचाया. वे सुबह करीब 10 बजे अयोध्या पहुंचे और रोड शो करते हुए सप्तमंदिर पहुंचे. फिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा अर्चना करने के बाद अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया.
191 फीट ऊंचाई पर फहराएगा ध्वज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है, जिस पर 30 फीट ऊंचा ध्वज दंड लगा है, जिसके ऊपर केसरिया रंग का ध्वज फहराया गया. ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ और साथ में कोविदार वृक्ष अंकित है. पूरी ध्वजा में अयोध्या का इतिहास, सूर्यवंश की परंपरा और रामायण की गहराई छिपी है. इस ध्वजा को गुजरात के अहमदाबाद जिले के कश्यप मेवाड़ और उनकी 6 कारीगरों की टीम ने बनाया है.
विज्ञापन
PM के संबोधन से समारोह का समापन
प्रधानमंत्री मोदी साकेत महाविद्यालय से राम जन्मभूमि तक रोड शो करते हुए गए. रास्ते वे सप्तमंदिर में रुके, जहां पूर्जा अर्चन करके उन्होंने समारोह की शुरुआत की. फिर हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद वे राम मंदिर गए और रामलला के साथ राम दरबार में आरती करने के बाद ध्वजारोहण समारोह में पहुंचे. वे राम मंदिर बनाने वाले इंजीनियर्स और श्रमिकों से भी मिले. ध्वज बनाने वाले कश्यप मेवाड़ और उनकी टीम से भी मुलाकात की.