अशोक तिवारी, लखनऊ
औरंगजेब और उसकी कब्र को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागपुर हिंसा के बाद पूरे देश में औरंगजेब की कब्र हटाने और उसके विरोध में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच यूपी के सरधना से पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है।
बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर वहां भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनवाया गया
पूर्व विधायक ने कहा कि औरंगजेब की निशानी पूरे देश से मिटा देनी चाहिए। उनका कहना था कि जैसे देश से बाबर की निशानियों के मिटाया गया, वैसे ही औरंगजेब की हर पहचान मिटा देनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर वहां भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनवाया गया। बता दें वह दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव स्थित मंगलम फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।
काशी, मथुरा में नहीं लेंगे कोर्ट का सहारा
पूर्व विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है की औरंगजेब की निशानियों के मिटा दिया जाए। अब काशी, मथुरा में कोर्ट का सहारा नहीं लिया जाएगा, उसे भी बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त कर वहां मन्दिर बनवाए जाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबर की निशानी काशी से खत्म कर वहां भगवान भोले शंकर का भव्य मंदिर बनाएंगे और मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि औरंगजेब अत्याचारी था, उसने हिंदुओं को मरवाया था। हिंन्दू महिलाओं के साथ वह बलात्कार करवाता था।
ये भी पढ़ें: मौत के बाद मर्चेंट नेवी अधिकारी के Whatsapp से बहन को भेजा गया था ये मैसेज, परिजनों को हो गई शंक
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines