---विज्ञापन---

मौत के बाद मर्चेंट नेवी अधिकारी के Whatsapp से बहन को भेजा गया था ये मैसेज, परिजनों को हो गई शंका

मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को 15 टुकड़ों में काटकर सीमेंट से पैक किया। सौरभ की हत्या के बाद आए Whatsapp मैसेज से परिजनों को शक हो गया था।

---खबर नीचे जारी है---

मेरठ के मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या सुनकर हर कोई हैरान है। जिस पत्नी ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। हत्या करने के बाद भी बर्बरता की गई और शव को ड्रम में सीमेंट के साथ पैक कर दिया गया। हत्या के बाद मर्चेंट अधिकारी के WhatsApp से बहन को संदेश भेजे गए, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

6 मार्च को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की बहन चिंकी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें पूछा गया था कि होली के दिन वह (बहन) कहां होगी? बहन ने जवाब दिया कि वह मेरठ में ही होगी। इस पर जवाब देते हुए बताया गया कि वह (सौरभ राजपूत) बाहर हैं और होली के बाद ही लौटेंगे। उस वक्त तक सौरभ की बहन चिंकी को पता नहीं था कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है और मैसेज कोई और भेज रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

मैसेज से परिजनों को हुआ शक

मैसेज मिलने के बाद परिजनों ने सौरभ को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं उठी। इससे परिवार चिंतित हो गया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो उसकी पत्नी मुस्कान से पूछताछ की। पूछताछ में साहिल का नाम सामने आया। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इस झकझोर देने वाले घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था सौरभ 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ काम के सिलसिले में लंदन में था। वह 24 फरवरी को अपनी छह साल की बेटी के जन्मदिन पर घर आया था। परिवार से मतभेद के कारण वह पत्नी के साथ किराए के घर में रह रहा था। कुछ दिन बाद जब सौरभ किसी को नहीं दिखा तो लोगों ने मुस्कान से उसके बारे में पूछा। मुस्कान ने बताया कि वह छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ों पर गया है।

यह भी पढ़ें : मर्चेंट नेवी अफसर के कातिलों तक कैसे पहुंची पुलिस? जानें ब्लाइंड मर्डर की इनसाइड स्टोरी

---खबर नीचे जारी है---

हालांकि, सच्चाई यह थी कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शरीर को 15 टुकड़ों में काटकर सीमेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में पैक कर दिया था। जांच में सामने आया कि हत्या करने के बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए थे। दोनों सौरभ का फोन अपने साथ ले गए और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहे, ताकि किसी को शक न हो।

First published on: Mar 19, 2025 08:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola