---विज्ञापन---

‘पूरे देश से मिटा देंगे औरंगजेब के निशां’, पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि औरंगजेब अत्याचारी था, उसने बड़ी संख्या में हिंदुओं को मरवाया था। जिस तरह देश से बाबर की निशानियां हटाई गईं वैसे ही औरंगजेब की पहचान भी मिटाई जानी चाहिए।

---विज्ञापन---

अशोक तिवारी, लखनऊ 

औरंगजेब और उसकी कब्र को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागपुर हिंसा के बाद पूरे देश में औरंगजेब की कब्र हटाने और उसके विरोध में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच यूपी के सरधना से पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर वहां भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनवाया गया

पूर्व विधायक ने  कहा कि औरंगजेब की निशानी पूरे देश से मिटा देनी चाहिए। उनका कहना था कि जैसे देश से बाबर की निशानियों के मिटाया गया, वैसे ही औरंगजेब की हर पहचान मिटा देनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर वहां भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनवाया गया। बता दें वह दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव स्थित मंगलम फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

काशी, मथुरा में नहीं लेंगे कोर्ट का सहारा

पूर्व विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है की औरंगजेब की निशानियों के मिटा दिया जाए। अब काशी, मथुरा में कोर्ट का सहारा नहीं लिया जाएगा, उसे भी बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त कर वहां मन्दिर बनवाए जाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबर की निशानी काशी से खत्म कर वहां भगवान भोले शंकर का भव्य मंदिर बनाएंगे और मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि औरंगजेब अत्याचारी था, उसने हिंदुओं को मरवाया था। हिंन्दू महिलाओं के साथ वह बलात्कार करवाता था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मौत के बाद मर्चेंट नेवी अधिकारी के Whatsapp से बहन को भेजा गया था ये मैसेज, परिजनों को हो गई शंक

First published on: Mar 19, 2025 08:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola