Aurangabad temple priest molestation case: औरंगाबाद के एक मंदिर से बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर परिसर में पुजारी युवती से अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। बकायदा उसका यह वीड़ियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। अब पुलिस पुजारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुजारी को मंदिर से हटा दिया गया है। इस पूरे मामले में युवती का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार युवती के मिलने के बाद स्थिति स्प्ष्ट होगी। युवती की इस मामले में सहमति थी या नहीं इसका अभी पता नहीं है।
13 साल से पुजारी था आरोपी
जानकारी के अनुसार यह मामला ओबरा स्थित देवी मंदिर की है। यहां मंदिर परिसर में पिछले 13 साल से एक पुजारी है। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लग रहे हैं। किसी को भनक मिली की दोपहर के समय जब मंदिर में कोई नहीं होता तो पुजारी से मिलने एक युवती आती है। जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो उसमें पुजारी किसी युवती के साथ अभ्रद हालत में दिखे।
पुलिस कर रही युवती की तलाश
तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इस पूरी घटना से आसपास के लोग काफी गुस्से में हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस थाने और मंदिर में एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपों के बाद मंदिर के पुजारी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती की शिकायत या मंदिर समिति की लिखित शिकायत के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुजारी के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मंदिर से सीसीटीवी फुटेज का अलग-अलग दिन का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। पुलिस उस युवती की तलाश कर रही है जो सीसीटीवी में दिख रही है। पुजारी के बयान लिए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें: सुहागरात पर रची साजिश, महज 5 दिन चली शादी, पत्नी ने पति को क्यों दी दर्दनाक सजा?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
10 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
16 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines