उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बंदर ने नोटों की बारिश कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो AI द्वारा नहीं बनाया गया है, बल्कि हकीकत है। बताया जा रहा है कि वीडियो में बंदर नोटों की बारिश करता नजर आ रहा है।
बिधूना तहसील परिसर में एक व्यक्ति बैनामा कराने बाइक से आया था। व्यक्ति की बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये रखे थे। वह व्यक्ति बैनामा कराने के लिए वकील से बात करने लगा, उसी समय एक बंदर ने डिक्की खोली और पैसे उठाकर परिसर में मौजूद पेड़ पर चढ़ गया, फिर क्या था बंदर ने अपनी हरकतें दिखाते हुए नोटों की बारिश कर दी। बंदर ने नोटों की बारिश कर दी। बंदर ने कुछ ही देर में सारे पैसे बरसा दिए।
ये भी पढ़ें: School Holiday on August 27: किस-किस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल? कहीं गणेश चतुर्थी तो कहीं बारिश
बंदर ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपयों का थैला
जानकारी के अनुसार, डोंडापुर गांव निवासी रोहिताश चंद्र मंगलवार दोपहर एक बजे जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील आए थे। उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये रखे थे। रोहिताश वकील गोविंद दुबे के साथ कागजी कार्रवाई कर रहे थे। इसी बीच एक बंदर ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपयों का थैला निकाल लिया। इसके बाद नोटों को फेंकना शुरू कर दिया। नोटों की बारिश देख तहसील में मौजूद लोग रुपये बटोरने लगे और रोहिताश 80000 में से 52 हजार रुपये ही निकाल पाए। बाकी रुपये तहसील परिषद में मौजूद लोगों ने उठाकर निकाल लिए।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन थियेटर में महिला ने गाया ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं’, कुछ देर बाद ही हो गई डिलीवरी
लोगों ने लूट लिए 28 हजार रुपये
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोग पैसे लूटने लगे। किसान को उसके सिर्फ 52 हज़ार रुपये ही मिले। बाकी 28 हजार रुपये लोगों ने लूट लिए। घटना दोपहर 1 बजे विधूना तहसील में हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ये भी पढ़ें: सास ने दिया तेजाब, विपिन ने लगाई आग… निक्की भाटी हत्याकांड FIR में क्या-क्या आरोप?
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines