---विज्ञापन---

ऑपरेशन थियेटर में महिला ने गाया ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं’, कुछ देर बाद ही हो गई डिलीवरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि महिला काफी डरी हुई थी। इस पर अस्पताल में मौजूद लोगों और उसके परिजनों ने महिला को भगवान का भजन करने को कहा। जिसके बाद महिला ने भजन गाना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ऑपरेशन थिएटर के अंदर ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज का भजन गाते हुए का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शहर के सत्यानंद हॉस्पिटल का है। दावा किया जा रहा है कि महिला भजन गाती रही और उसकी डिलीवरी हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑपरेशन के दौरान महिला गा रही थी गाना

दरअसल शाहजहांपुर में एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए शहर के सत्यानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया जिसके बाद महिल ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के अंदर ऑपरेशन थिएटर में जब डॉक्टर महिला मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे तब वो महिला गाना गा रही थी। ऑपरेशन थिएटर के अंदर सर्जरी के दौरान महिला का भजन गाते हुए का वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

जानिए क्या गा रही महिला?

दरअसल महिला ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी होनी थी। बताया जा रहा है कि महिला काफी डरी हुई थी। इस पर अस्पताल में मौजूद लोगों और उसके परिजनों ने महिला को भगवान का भजन करने को कहा। जिसके बाद महिला ने भजन गाना शुरू कर दिया। महिला ने भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाना शुरू किया। महिला वायरल वीडियो में ‘अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं !
राम नारायणं जानकी बल्लभम, कौन कहता हे भगवान आते नहीं, तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

2024 में भी एक महिला का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले भी 2024 में एक महिला का ऑपरेशल थिएटर में भजन गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला ऑपरेशन थियेटर में लेटी हुई है, डॉक्टर डिलीवरी कराने में व्यस्त हैं। इस दौरान, महिला भजन गाने में व्यस्त है। जब डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी कर रहे हैं, तब महिला भगवान कृष्ण के भजन गा रही है। बताया गया कि डॉक्टर भी उसका धैर्य और शांत स्वभाव देखकर हैरान रह गए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2025 11:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola