औरेया में नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर लूटे रुपये, वीडियो आया सामने

औरैया के डोंडापुर गांव निवासी रोहिताश चंद्र मंगलवार दोपहर एक बजे जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील आए थे। उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये रखे थे। रोहिताश वकील गोविंद दुबे के साथ कागजी कार्रवाई कर रहे थे। इसी बीच एक बंदर ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपयों का थैला निकाल लिया।

Uttar Pradesh News, Auraiya, Monkey Notes, Auraiya News, News 24, उत्तर प्रदेश समाचार, औरैया, मंकी नोट्स, औरैया समाचार, न्यूज 24

बंदर नोटो की बारिश करता हुआ।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बंदर ने नोटों की बारिश कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो AI द्वारा नहीं बनाया गया है, बल्कि हकीकत है। बताया जा रहा है कि वीडियो में बंदर नोटों की बारिश करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

बिधूना तहसील परिसर में एक व्यक्ति बैनामा कराने बाइक से आया था। व्यक्ति की बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये रखे थे। वह व्यक्ति बैनामा कराने के लिए वकील से बात करने लगा, उसी समय एक बंदर ने डिक्की खोली और पैसे उठाकर परिसर में मौजूद पेड़ पर चढ़ गया, फिर क्या था बंदर ने अपनी हरकतें दिखाते हुए नोटों की बारिश कर दी। बंदर ने नोटों की बारिश कर दी। बंदर ने कुछ ही देर में सारे पैसे बरसा दिए।

विज्ञापन

बंदर ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपयों का थैला

जानकारी के अनुसार, डोंडापुर गांव निवासी रोहिताश चंद्र मंगलवार दोपहर एक बजे जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील आए थे। उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये रखे थे। रोहिताश वकील गोविंद दुबे के साथ कागजी कार्रवाई कर रहे थे। इसी बीच एक बंदर ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपयों का थैला निकाल लिया। इसके बाद नोटों को फेंकना शुरू कर दिया। नोटों की बारिश देख तहसील में मौजूद लोग रुपये बटोरने लगे और रोहिताश 80000 में से 52 हजार रुपये ही निकाल पाए। बाकी रुपये तहसील परिषद में मौजूद लोगों ने उठाकर निकाल लिए।

विज्ञापन

लोगों ने लूट लिए 28 हजार रुपये

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोग पैसे लूटने लगे। किसान को उसके सिर्फ 52 हज़ार रुपये ही मिले। बाकी 28 हजार रुपये लोगों ने लूट लिए। घटना दोपहर 1 बजे विधूना तहसील में हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ