Uttar Pradesh Auraiya Crime: भाई-बहन का रिश्ता देश में काफी पवित्र माना जाता है। एक शादीशुदा लड़की का घर उसके भाई और माता-पिता से होता है लेकिन क्या हो अगर लड़की का अपने मायके जाना ही भाई को खटकने लगे। हाल ही में, ऐसा मामला सामने आया जब शादीशुदा बहन ने अपने पति के पास जाने से मना कर दिया तो गुस्से में भाई ने उसका गला दबा दिया और बहन की मौत हो गई। जानिए यह पूरा मामला क्या है और पुलिस ने इसपर क्या कहा।
पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुरवा का है जहां जगजीवन ने अपनी बेटी की शादी 2019 में की थी जिसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मन-मुटाव चलने लगा। कुछ महीने पहले वह अपने पति के यहां से अपने मायके चली आई जिसको लेकर भाई उसे अपनी ससुराल में जाने के लिए कहता था लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर भाई गौरव का बहन के साथ विवाद हो रहा था तभी गुस्से में आकर गौरव ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
इज्जत की खातिर उठाया यह कदम
औरैया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें इज्जत की खातिर एक भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और भाई को गिरफ्त में ले लिया। वहीं बहन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आपको बता दें कि पुलिस को परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी थी लेकिन मामला कुछ और ही निकला। पुलिस को गले पर निशान से शक हुआ और पूछताछ के बाद गौरव ने इज्जत की खातिर बहन की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने लड़की के भाई गौरव को तत्काल हिरासत में लिया गया ।
पुलिस का क्या कहना है?
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कुछ देर पहले एक सूचना प्राप्त हुई थी गौरव सन ऑफ जगजीवन राम यह बड़े पुरवा थाना बिधूना के रहने वाले हैं। इन्होंने सूचना दी कि इनकी बहन पारुल ने फांसी लगा ली है। मौके पर आकर देखा गया तो गले पर जो इंजरी है उससे संदिग्ध परिस्थिति प्रतीत हुई।
जब और पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि गौरव सन ऑफ जगजीवन राम ने अपनी सगी बहन पारुल दोहरे वाइफ ऑफ सुनील कुमार की पति से मन-मुटाव होने के कारण वह किसी व्यक्ति के साथ किसी और जगह चली गई थी। तो यह जब वापस आई तो भाई ने समझाया कि अपने घर चली जाइए।
वह अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद हुआ और गौरव ने अपनी सगी बहन पारुल दोहरे की गला दबाकर हत्या कर दी। पति मौके पर आ गए हैं और तहरीर प्राप्त की जा रही है। पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी अभियुक्त गौरव दोहरे को हिरासत में ले लिया गया है।
पति ने क्या कहा?
मृतका के पति सुनील कुमार ने बताया कि मेरा आपस में विवाद रहता था। पत्नी से कई बार हमने अपने साले से कहा समझाओ अपनी बहन को नहीं तो हम रहेंगे नहीं तो यह रहेंगी। साले ने कई बार बहन को समझाया लेकिन वह मानी नहीं और अपने मन की करती रही। मन से आती थी और चली जाती थी।
एक 4 साल के बेटे की थी मां
20 अक्टूबर 2023 को वह घर से बिल्कुल चली आई और कहा जिंदगी में हम कभी तुम्हारे पास नहीं आएंगे। उसके बाद यह अपने घर पर आई और 12वें दिन वहां से चली आई और लापता हो गई। 1 नवंबर के बाद आज मुझे दिखाई पड़ी। भाई समझा रहा था कि अपने पति और बेटे के पास जाओ लेकिन आ नहीं रही थी। मृतिका का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 4 साल के लगभग होगी।