हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

अलीगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में की तोड़फोड़

विज्ञापन

Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आया है। यहां अज्ञात आरोपियों ने एक धार्मिक स्थल का गुम्मद क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

सुबह लोगों को हुई जानकारी

जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल का है। बताया गया है कि घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार सुबह जैसे ही समुदाय विशेष के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में धधक रहा हिंसा का दंश: गुरुग्राम में धर्मस्थल को लगाई आग, अब क्या है राज्य का हाल?

विज्ञापन

एसएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश

सूचना पर छर्रा थाना पुलिस के साथ काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलीगढ़ के एसएसपी शुभेंदु सिंह ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया है। एसएसपी ने बताया कि धार्मिक स्थल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना स्थल पर स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस वने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान की जाएगी। इसके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola