हरियाणा में धधक रहा हिंसा का दंश: गुरुग्राम में धर्मस्थल को लगाई आग, अब क्या है राज्य का हाल?
Edited By Naresh Chaudhary

हरियाणा में हिंसा की एक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

हरियाणा में हिंसा की एक तस्वीर।
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा अभी सुलग रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार तड़के गुरुग्राम के एक गांव में अज्ञात लोगों ने एक धार्मिक स्थल में आग लगा दी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मूल निवासी केयरटेकर की ओर से धार्मिक स्थल में आगजनी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि रविवार रात 8:30 बजे जब वह खांडसा गांव में धार्मिक स्थल से फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित घर के लिए निकला था तो सब कुछ सामान्य था।
गुरुग्राम के सेक्टर-37 पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि रात में करीब 1.30 बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि किसी अज्ञात शख्स ने धार्मिक स्थल को आग लगा दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता भी मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि इस वारदात से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। समाज में एक गलत संदेश जा सकता है। इन्हीं सब को लेकर उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। केयरटेकर ने कहा कि वह यहां करीब सात साल से काम कर रहे हैं। यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि राठीवास गांव के पास एएम भोजनालय (ढाबा) में भी शनिवार रात को आग लगा दी गई थी। उसी दिन बिलासपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने भी कहा है कि उसने रविवार रात सोहना में हिंसा के 15 आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: