प्रांजुल मिश्रा, कानपुर देहात: वो कहते हैं ना बाबा योगी आदित्यनाथ की सरकार में या तो अपराधी अपराध छोड़ देगा या फिर प्रदेश छोड़ देगा क्योंकि बाबा के बुलडोजर का भय अपराधियों के सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा हो भी क्यों न सीएम योगी का सख्त आदेश है अपराधियों के साथ किसी भी तरह का लचीला रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हो भी क्यों ना क्योंकि अब सूबे के मुखिया यानी बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल न सिर्फ यूपी बल्कि अब तो पूरे देश में मिसाल बन चुका है।
ताजा मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए पहुंचे पुलिस-प्रशाशन पर पथराव कर दिया। जिसमें मौके पर मौजूद एक युवक घायल हो गया। मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्थर चला रहे 2 आरोपियों की खातिरदारी करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के पुखरायां कस्बे में एक जमीन का विवाद न्यायालय अपर सिविल जज (सी.डि) कोर्ट संख्या -01, कानपुर देहात में सत्यदेव बनाम मोतीलाल कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। जिसमें लंबे समय के बाद कोर्ट ने सत्यदेव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पुलिस को निर्देशित किया था कि जमीन के ऊपर बने अवैध मकान की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाए और कब्जा दिलवाने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए मंगलवार देर शाम पुलिस बुलडोजर लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की शुरुआत ही कर रही थी।
इसी दौरान अवैध बने मकान की छत से कुछ युवकों ने ईट- पत्थर चला दिए जिसकी चपेट में आकर मौके पर मौजूद एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं छत से ईट पत्थर चला रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए हिरासत में ले लिया। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ और ध्वस्तीकरण कार्रवाई आगे बढ़ सकी। मौके पर मौजूद अधिवक्ता अनादि मिश्रा ने बताया कि न्यायालय अपर सिविल जज (सी.डि.) कोर्ट संख्या -01, कानपुर देहात वाद संख्या 11/2012 सत्यदेव बनाम मोतीलाल चल रहा था।जिसमे कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines