Atiq-Ashraf Murder: माफिया से राजनेता का सफर तय करने वाले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की देर शाम प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई, जब अतीक और अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।
हत्यारों ने पूरी वारदात ऑन कैमरा किया। अतीक और अशरफ की हत्या के वीडियो को पूरे देश ने देखा। हत्यारों ने वारदात के बाद फरार होने का दुस्साहस नहीं किया, उन्होंने सरेंडर कर दिया। हत्यारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच हो सकती है। अभी तक उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या, धारा 144 लागू, CM ने दिए जांच के आदेश
एक दिन पहले तक अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही थी, अब इस डबल मर्डर के बाद सवाल भी खड़े होंगे। इसकी शुरुआत भी हो गई है। समूचे विपक्ष ने योगी सरकार और यूपी की कानून व्यवस्था को घेरा है।
ये हैं अहम अहम सवाल
- पुलिस के घेरे में तीन शूटर कैसे घुसे?
- अतीक और अशरफ हाईप्रोफाइल कैदी थे, फिर सुरक्षा में चूक कैसे हुई?
- मेडिकल चेकअप के दौरान बेहद कम सुरक्षा मिली थी।
- अतीक और अशरफ की सुरक्षा हल्के में क्यों ली गई?
- हमलावरों को हथियार किसने मुहैया कराए?
- अतीक और अशरफ की हत्या की सुपारी किसने दी?
17 अप्रैल तक मंजूर थी रिमांड
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पांच दिन की पुलिस रिमांड 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए मंजूर की थी। इस मामले की सुनवाई 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।
और पढ़िए – अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, यूपी में छह साल में 183 मुठभेड़ों की भी जांच की…
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
23 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
51 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines