Atiq Ashraf Murder: गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। गैंगस्टर की सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में शाहगंज थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मी शाहगंज थाने में तैनात हैं। एमएलएन मेडिकल कॉलेज, जहां अतीक और अशरफ को गोली मारी गई थी, इस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।
उमेश पाल हत्याकांड के दोनों आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 16 अप्रैल को प्रयागराज में पत्रकार बनकर तीन लोगों ने गोली मार दी थी। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम को पुलिस अधिकारियों और मीडिया के सामने अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों शूटर्स अतीक और अशरफ का इंटरव्यू लेने के बहाने से यहां पहुंचे थे।
तीनों शूटर्स को चार दिन के रिमांड पर भेजा
बुधवार को एसआईटी ने तीनों शूटरों (हमीरपुर के सन्नी सिंह (23), बांदा के लवलेश तिवारी (22) और कासगंज के अरुण मौर्य (18)) को प्रयागराज में सीजेआई कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 23 अप्रैल तक यानी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
बता दें कि अतीक और अशरफ हत्याकांड में बुधवार को एक और बड़ा अपडेट सामने आया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उमेश पाल हत्याकांड के अन्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।
10 नामित अभियुक्तों में से 6 मारे गए, चार फरार
गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड की प्राथमिकी में नामित 10 लोगों में से एक है। उनमें से छह मारे गए हैं और गुड्डू मुस्लिम उन चार लोगों में से एक है जो पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश, विशेष डीजी प्रशांत कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने चर्चा की कि कैसे जल्दी से शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को पकड़ा जाए।
पुलिस ने अब तक शाइस्ता परवीन की मदद करने वाले 20 से अधिक लोगों की पहचान की है। गुड्डू मुस्लिम का अंतिम ज्ञात स्थान कर्नाटक में था।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
50 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines