Atiq Ashraf Murder: असद-गुलाम एनकाउंटर के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ गुड्डू मुस्लिम, आखिर कहां छुपा है?

Asad Encounter, Atiq Ahmed, Jhansi Encounter, Guddu Muslim

Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एक बार फिर से उमेश पाल हत्याकांड में फरार कुख्यात आरोपी गुड्डू मुस्लिम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले 13 अप्रैल को झांसी में असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद भी गुड्डू ट्रेंड हुआ है। हालांकि पुलिस और यूपी एसटीएफ अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

13 अप्रैल को हुआ था असद-गुलाम एनकाउंटर

जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश झांसी में मध्य प्रदेश सीमा के पास बबीना इलाके में अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसी के साथ ट्विटर पर गुड्डू मुस्लिम भी ट्रेन होने लगा था। सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि गुड्डू मुस्लिम को भी पुलिस ने मेरठ मे घेर लिया है। हालांकि इस तरह की कोई भी पुष्टि सरकार या पुलिस की ओर से नहीं की गई थी।

पहले मेरठ, फिर अजमेर में गुड्डू मुस्लिम की चर्चाएं

13 अप्रैल की शाम को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजस्थान से अजमेर से बमबाज गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी कहा गया था कि गिरफ्तारी के दौरान राजस्थान पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी थी। इसके बाद 14 अप्रैल को यूपी एसटीएफ के डीएसपी ने झांसी में एक मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें कहा गया था कि गुड्डू मुस्लिम झांसी में किसी सतीश पांडेय के घर रुका था। यानी गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी नहीं हुआ थी।

और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: अतीक, अशरफ और असद… 3 दिन में खोदी गई तीन कब्रें, कब्रिस्तान से 300 मीटर का एरिया सील

अब नासिक की चल रही हैं खबरें

अब 15 अप्रैल को प्रयागराज में चेक के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तीन बदमाशों ने अतीक और अशरफ को कैमरों के सामने गोलियों से भून डाला। घटना के साथ ही पूरे देश में सनसनी फैल गई। इसके बाद फिर से ट्विटर पर गुड्डू मुस्लिम ट्रेंड करने लगा है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह भी चल रहा है कि गुड्डू मुस्लिम महाराष्ट्र के नासिक में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ