Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को शनिवार रात घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों हत्यारोपियों से रात में ही पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने ऐसे खुलासे किए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं।
हत्या के बाद तीनों ने किया सरेंडर
जानकारी के मुताबिक मौके से गिरफ्तार सन्नी सिंह जिला हमीरपुर, लवलेश तिवारी बांदा कोतवाली और अरुण मौर्य कासगंज के सोरों कोतवाली थाना क्षेत्र के बघेला पुख्ता गांव का रहना वाला है। तीनों आरोपी मीडियाकर्मी बनकर अतीक और अशरफ के करीब पहुंचे थे। इसके बाद मौका पाते ही हमलावरों ने अतीक के सिर में गोली मार दी। फिर अशरफ पर भी जमकर फायरिंग कर दी। हत्याकांड के बाद तीनों ने सरेंडर भी कर दिया।
और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का कबूलनामा! क्यों मारा, क्या थे मंसूबे?
कई दिनों ने हत्या की फिराक में थे आरोपी
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों ने उत्तर प्रदेश में फेमस होने के लिए ये दोनों की हत्या की। दोनों ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वे कई दिनों ने दोनों की हत्या करने की फिराक में थे। शनिवार रात को मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे डाला।
और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: अतीक और अशरफ को मारने वाले तीनों हमलावरों की क्राइम कुंडली; जानें अब तक क्या-क्या आया सामने?
उमेश पाल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रयागराज को सील कर दिया है। इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। वहीं उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। बताया गया है कि अतीक और अशरफ के पोस्टमार्टम के वक्त परिवार का कोई सदस्य या रिश्तेदार अस्पताल नहीं पहुंचा है।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
23 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
51 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines