Asad Funeral: यूपी एसटीएफ द्वारा गुरुवार को मुठभेड़ में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को शनिवार को प्रयागराज के ‘कसारी-मसारी कब्रिस्तान’ में दफनाया गया। असद के जनाजे में उसके परिवार के करीबी लोग शामिल हुए।
प्रयागराज ACP आकाश कुलहरि ने बताया कि असद के परिवार के 20-25 लोग यहां आए थे। असद के नाना उसके जनाजे में शामिल हुए। उन्होंने ही असद को दफनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। उधर, अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के समय के पहले असद को दफना दिया गया, इसलिए कोर्ट में अर्ज़ी नहीं लग सकी।
और पढ़िए – तिहाड़ जेल में गैंगवार-मर्डर: गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोदकर हत्या, तीन घायल, रोहित चौधरी गैंग से हुआ झगड़ा
अतीक के वकील ने कहा कि हमारी मांग थी कि अतीक अहमद को असद के ज़नाजे में शामिल किया जाए। शाइस्ता परवीन यहां मौजूद नहीं थीं। शासन प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया कराने में सहयोग किया और किसी को एतराज़ नहीं था।
https://twitter.com/singhsimran4321/status/1647105214388764674
बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को 45 दिनों से अधिक समय तक पुलिस का पीछा करने के बाद झांसी में गोली मार दी थी। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी होने के कारण दोनों मृतकों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। दोनों के शव उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा झांसी से प्रयागराज मुर्दाघर ले जाया गया।
और पढ़िए – ‘पीठ चीरते हुए सीने से बाहर आई गोली…’, यूपी STF के एनकाउंटर में ढेर असद और गुलाम की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646726479777247233
मुठभेड़ उस समय की गई जब अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज की एक अदालत में पेशी हो रही थी। दोनों को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। पेशी के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत ने अतीक और अशरफ से पूछताछ के लिए यूपी पुलिस को पांच दिन की रिमांड भी दी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
15 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
16 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
21 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines