---विज्ञापन---

तिहाड़ जेल में गैंगवार-मर्डर: गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोदकर हत्या, तीन घायल, रोहित चौधरी गैंग से हुआ झगड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली के अति संवेदनशील तिहाड़ जेल में शुक्रवार की शाम गैंगवार हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और चाकू चले। चाकू के हमले में 30 साल के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई। उस पर 5 से 7 वार किए गए थे। जबकि तीन बदमाश घायल हुए हैं। यह पूरा मामला जेल […]

नई दिल्ली: दिल्ली के अति संवेदनशील तिहाड़ जेल में शुक्रवार की शाम गैंगवार हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और चाकू चले। चाकू के हमले में 30 साल के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई। उस पर 5 से 7 वार किए गए थे। जबकि तीन बदमाश घायल हुए हैं।

यह पूरा मामला जेल नंबर तीन में शाम 5 बजे का है। हत्या का आरोप मकोका के तहत तिहाड़ में बंद बदमाश रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। प्रिंस तेवतिया के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है।

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची है। मामले की जांच शुरू की गई है। घायल कैदियों का पुलिस की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। हरिनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी STF ने दर्ज कराए दो मुकदमे, जानें क्या है मामला?

प्रिंस पर दर्ज थे 15 केस

प्रिंस तेवतिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दिल्ली का दाऊद कहा जाने वाला हाशिम बाबा का साथी था। उसकी रोहित गैंग के साथ वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी। प्रिंस पर दिल्ली के कई थानों में हत्या, जानलेवा हमला, जबरन वसूली समेत 15 केस दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

अक्टूबर 2021 में हुआ था गिरफ्तार

प्रिंस तेवतिया को अक्टूबर 2021 में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने द्वारिका के मेट्रो के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे हाईकोर्ट से 15 सितंबर 2021 तक बेल मिली थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। उसने 2012 और 2020 में कोर्ट में फर्जी दस्तावेज जमा किए थे और जमानत हासिल कर ली थी। इस पर उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2023: दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, चीन के मुकाबले 29 लाख से ज्यादा हमारी जनसंख्या

हाईस्कूल पास प्रिंस के पिता अफसर रहे

प्रिंस खानपुर की दुग्गल कॉलोनी का रहने वाला था। वह 10वीं पास था। परिवार में एक भाई और बहन हैं। पिता डीडीए में अधिकारी रहे हैं। लेकिन गलत संगत में पड़कर अपराध की दुनिया में चला गया। पहला मुकदमा उस पर 2008 में दर्ज हुआ था।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Apr 14, 2023 08:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola