Atiq Ahmed Murder: प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
इसी क्रम में कानपुर देहात के तहसील क्षेत्र मैथा में 17 अप्रैल को होने वाली बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कथा कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे अन्य प्रदेशों में भी सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
उमेश पाल के घर पर बढ़ाई सुरक्षा
प्रयागराज में भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। उमेश पाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है। समाचार एजेंसी और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल को किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह पहरा लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों के संवेदनशील हिस्सों में गश्त बढ़ा दी गई है।
कानपुर के उपजिलाधिकारी ने जारी किया पत्र
कानपुर देहात के मैथा उप जिलाधिकारी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा है कि तहसील क्षेत्र के गांव रंजीतपुर में पवन तनय आश्रम में होने वाली हनुमंत कथा के कार्यक्रम को प्रदेश की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए स्थगित किया जाता है। बता दें कि मैथा तहसील क्षेत्र में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इस कथा का आयोजन होने वाला था।
गोरखपुर मंदिर से साथ यहां लगाई अतिरिक्त फोर्स
इसके साथ ही गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर, अयोध्या समेत धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1647555871046799360
हरिद्वार में वाहनों की चेकिंग, अलर्ट पर पुलिस
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की ओर से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल शूटआउट की जो घटना हुई थी उसको देखते हुए हरिद्वार में भी सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ लगे इलाकों में विशेष सतर्कता के आधार पर चेकिंग की जा रही है। हमारे यहां चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाले हैं और अन्य मेले भी चल रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines