Atiq Ahmed-Ashraf Murder Case : माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड में पुलिस की मिलीभगत तो नहीं थी। इस मामले में न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस मामले में पुलिस का हाथ नहीं था। सिर्फ 9 सेकंड में यह घटना हुई थी, जिसे टालना संभव नहीं था। एजेंसी ने राज्य तंत्र और यूपी पुलिस को क्लीन चिट दे दी। आइए जानते हैं कि जांच रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासा हुआ?
इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहब भोंसले की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन हुआ था, जिसमें पांच सदस्य थे। आयोग ने 87 गवाहों के बयान दर्ज किए और वीडियो फुटेज व सीसीटीवी की जांच की। आयोग ने योगी सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस रिपोर्ट को सदन के पटल पर पेश किया गया। इस रिपोर्ट में यूपी पुलिस बेदाग पाई गई।
यह भी पढे़ं : प्रयागराज: ‘रूम नंबर 203 में बना था अतीक-अशरफ को मारने का प्लान…’, होटल से SIT को मिले दो मोबाइल
जानें जांच रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
प्रयागराज में पिछले साल 15 अप्रैल को पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यायिक आयोग ने जांच में पाया कि सिर्फ 9 सेकंड में यह घटना हुई, ऐसे में पुलिस के पास घटना को टालने का समय नहीं था। जेल से लेकर रिमांड तक अतीक-अशरफ की सुरक्षा में कई पुलिसकर्मी तैनात थे। मीडिया की मौजदूगी से पुलिस के कार्य में बाधा आई।
यह भी पढे़ं : Sabse Bada Sawal, 18 April 2023: कानून का राज है…हत्या का क्या है राज़? माफिया की लिस्ट जारी…कार्रवाई कब? देखिए बड़ी बहस…
पूर्व सुनियोजित थी साजिश
आयोग ने कहा कि मीडिया की उपस्थिति में हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया, ताकि कुख्याति प्राप्त हो सके। यह पूर्व सुनियोजित साजिश थी। इस घटना से पुलिस को अतीक-अशरफ से मिलने वाली सूचना का नुकसान पहुंचा। इस मामले में यूपी पुलिस और राज्य तंत्र शामिल नहीं था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी समेत कुल पांच अपराधियों पर 50,000 का इनाम घोषित किया है।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
49 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines