Asad Encounter: प्रयागराज में असद को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी, झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा है शव
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Asad Encounter: उत्तर प्रदेश के झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर को यूपी एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। वहीं दूसरी प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद को सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में मारे गए असद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां के मौलाना मोहम्मद अरशद ने एएनआई को बताया कि अतीक अहमद के पिता (असद के दादा) का भी अंतिम संस्कार यहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान असद के परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646726479777247233
वहीं दूसरी ओर झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद असद और उसके सहयोगी गुलाम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां रखा है। इसके अलावा प्रयागराज में धूमनगंज थाने के बाहर भी पुलिस फोर्स बढ़ाया गया है। बैरिकेडिंग की जा रही है।
और पढ़िए – Asad Encounter: बेहद गोपनीय था असद और गुलाम का एनकाउंटर, 10 पॉइंट्स में समझें ‘ऑपरेशन झांसी’
#WATCH | Uttar Pradesh: Police deployment outside Maharani Laxmibai Medical Hospital in Jhansi where the bodies of gangster Atiq Ahmed's son, Asad and his aide Ghulam, killed in an encounter by UP STF have been kept for post-mortem. pic.twitter.com/WJgF0TPcyv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 14, 2023
बता दें कि गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मध्य प्रदेश की सीमा के पास बबीना रोड पर असद और उसके साथी शूटर गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को ही उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सीजेएम कोर्ट में पेशी भी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: