अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर संजय राउत बोले- जांच के बाद मुंबई के कई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल हुई

Maharashtra Politics, Uddhav Thackeray, Sanjay Raut, Amit Shah, Mumbai News

Sanjay Raut

विज्ञापन

Sanjay Raut On Asad Encounter: उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मुंबई में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। कुछ लोगों को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का खिताब दिया गया था, लेकिन लगभग सभी जेल गए।

संजय राउत ने कहा कि मुंबई में कुछ लोग ऐसे एनकाउंटर के खिलाफ सबूत लेकर कोर्ट गए और फिर जांच के बाद कई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल हुई। बता दें कि गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी के पास अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे।

विज्ञापन

विपक्ष की एकजुटता पर भी संजय राउत ने दिया बयान

संजय राउत ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष को एकजुट करना शुरू कर दिया है, हम इसका स्वागत करते हैं। राउत ने कहा कि बीजेपी का मानना रहा है कि विपक्ष को साथ नहीं रहना चाहिए, लेकिन उनका यह भ्रम टूटने वाला है। 2024 में पूरा विपक्ष एकजुट रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान नीतीश और तेजस्वी के अलावा वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे। उधर, खड़गे और नीतीश की मुलाकात को लेकर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज भी कसा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ