हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Another Pee-Gate Incident: अकाल तख्त ट्रेन में TTE ने महिला के सिर पर किया पेशाब, यात्रियों ने पीटा, रेलवे ने नौकरी से निकाला

विज्ञापन
आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Another Pee-Gate Incident: अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में टीटी (TTE) ने महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। आरोपी उस वक्त नशे में था। महिला के शोर मचाने पर बोगी में मौजूद यात्री इकट्ठा हो गए। उन्होंने टीटी को पकड़कर लखनऊ जीआरपी के हवाले किया। रेलवे ने भी आरोपी टीटी को नौकरी से निकाल दिया है।

महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे

लखनऊ में चारबाग जीआरपी थाने के एचएचओ के अनुसार राजेश पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन के A-1 कोच में सफर कर रहे। रात 12 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही। तभी बिहार के टीटी मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया।

भीड़ ने पीटकर किया जीआरपी के हवाले

पत्नी ने शोर मचाया तो मौके पर लोग जुट गए। टीटी को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने टीटी को पीटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि टीटी नशे में धुत था। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीटी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में एक और पेशाबकांड: अमेरिकन एयरलाइन में यात्री ने नशे में साथी पर किया पेशाब, CISF ने लिया ये एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें