Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में एक रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी पहले ही दी जा चुकी है। कोर्ट से अर्जी मंजूर होते ही नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
नार्को टेस्ट कराने के बाद हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सबूतों को पुख्ता करने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
क्या है अंकिता भंडारी मर्डर केस
उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास एक रिसॉर्ट में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर रिसॉर्ट मालिक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी।
एक अधिकारी ने कहा था कि 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस बल को मामला सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने 18 सितंबर को भंडारी को चिल्ला नहर में फेंक दिया था और 24 सितंबर को अंकिता का शव मिला था।
मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। मामले में पुलकित का नाम सामने आने पर पार्टी ने विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित कर दिया था।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
35 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
58 mins agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
19 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
21 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines