Son Carrying His Mother On His Back To Visit Prayagraj (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 34 पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक शख्स को अपनी मां को पैदल गाड़ी से ले जाते देख लोगों की निगाहें थम गईं। इन्हें लोगों ने ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ नाम दिया है। वह अपनी मां को पैदल गाड़ी से महाकुंभ प्रयागराज ले जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर से चलकर बुलंदशहर होते हुए पैदल गाड़ी से बेटा अपनी 92 साल की बुजुर्ग मां को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए ले जा रहा है। ‘श्रवण कुमार’ का नाम चौधरी सुदेश पाल सिंह है। उनकी उम्र 65 साल है। वह अपनी 92 साल की माताजी को अपने हाथ से बनाई हुई पैदल गाड़ी में सवार कर खुद खींचते हुए मुजफ्फरनगर से गए हैं। वह प्रयागराज मां को श्रद्धा की डुबकी लगवाने के लिए जा रहे हैं।
कब होगी यात्रा पूरी
सुदेश पाल सिंह ने बताया कि उनकी यह यात्रा 13 दिन में पूरी होगी, 25 साल पहले चौधरी सुदेश पाल सिंह के पैर के घुटने खराब हो गए थे, जिसके बाद वह अपनी माता की सेवा किया करते थे। उनकी मां के आशीर्वाद से ही उनके पैर के घुटने ठीक हो गए।
सुदेश पाल ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके घुटने को लाइलाज घोषित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी मां के चरणों में सेवा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने पैरों से चल सके। इससे पहले भी सुदेश अपनी मां को हरिद्वार से अपने कंधों पर गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं।
बुजुर्ग मां ने की थी स्नान करने की इच्छा
बुजुर्ग मां ने अपने बेटे से कुंभ में स्नान करने की इच्छा जताई थी। अब बेटे ने 144 साल बाद आए महाकुंभ में अपनी माता को श्रद्धा की डुबकी लगवाने का प्रण लिया है। उनकी यह पैदल यात्रा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन की होती है। रोजाना पैदल गाड़ी में अपनी मां को सवार कर उसे खींचकर प्रयागराज ले जा रहे हैं। जबकि 92 साल की उम्र में उनकी माता हर हर गंगे के नारे लगा रही हैं और सुदेश पाल भी हर हर गंगे के नारे लगाते हुए पैदल गाड़ी खींचकर निकलते हैं।
सुदेश ने की सीएम से अपील
सुदेश पाल मालिक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि जिस समय वह अपनी बुजुर्ग मां को कुम्भ में स्नान कराए, उस समय सीएम योगी भी घाट पर मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें- Prayagraj Maha Kumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में लगाने जा रहे डुबकी? यहां करें गाड़ी पार्क
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
22 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
22 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
23 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines