AMU Viral Video: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) में गणतंत्र दिवस (Republic Day) कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो वायरल (AMU Viral Video) हुआ था। इसमें एनसीसी वर्दी में एक छात्र को एक नारा लगाते हुए देखा गया था। मामले में अलीगढ़ पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए। अब एएमयू के प्रॉक्टर की ओर से से बताया गया है कि छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विवि की ओर से गठित हुई थी समिति
अलीगढ़ के एसपी सिपी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि उन्होंने उस छात्र को निलंबित कर दिया है, जो उन नारे लगाने में मुख्य भूमिका में था।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र का CM नीतीश को जवाब, कहा-अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं
यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस पर AMU में लगे विवादित नारे, पुलिस-विवि प्रशासन ने दिए ये आदेश
पुलिस की सूचना पर एएमयू ने की बड़ी कार्रवाई
एसपी सिटी ने बताया कि 26 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एएमयू के एनसीसी कैडेट एक धर्म विशेष से जुड़े नारे लगा रहे थे। किसी और धर्म के संबंध में कोई और नारा नहीं लगाया था। एसपी सिटी ने ब ताया कि अभी तक हमें इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। विवि प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विवि में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन था। परेड में एनसीसी छात्रों ने भी हिस्सा लिया था। कार्यक्रम समापन के दौरान एक स्थान पर खड़े काफी लोगों ने धार्मिक नारे लगा दिए। वीडियो में देखा और सुना जा रहा है कि एनसीसी छात्र ‘नारा ए तकबीर, अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगा रहा है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines