गणतंत्र दिवस पर AMU में लगे विवादित नारे, पुलिस-विवि प्रशासन ने दिए ये आदेश, देखें Viral Video

AMU

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में गणतत्र दिवस के मौके पर एनसीसी छात्रों ने विवादित नारे लगा दिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो के बाद एएमयू (AMU) प्रशासन और जिला पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

एनसीसी के छात्रों ने लगाए नारे, लोगों ने बनाए वीडियो

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम विवि में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन था। परेड में एनसीसी के छात्रों ने भी हिस्सा लिया था। कार्यक्रम समापन के दौरान एक स्थान पर खड़ा काफी लोगों ने धार्मिक नारे लगा दिए। वीडियो में देखा और सुना जा रहा है कि एनसीसी छात्र ‘नारा ए तकबीर, अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस और विवि प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

वहीं पर मौजूद लोग उनका वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही हड़कंप मच गया। इस घटना को अलीगढ़ पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। एएनआई के मुताबिक अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि एएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनसीसी छात्र नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए विवि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

(अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्ट।)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ