BJP Leader Jaiprakash Nishad: तुम्हारे बाप या बेटे को कोई गोली मारकर हत्या देता तो क्या करते, डोंट टच। ये कहना है भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद का। निषाद सीएम योगी के एसडीएम और पुलिस पर बिफर पड़े। शुक्रवार को जय प्रकाश निषाद ने यूपी के पुलिस-प्रशासन को घेरा। उन्होंने एसडीएम से कहा- आपको बीच चौराहे पर हम भी गोली मरवा दें तो…आप कुछ कर पाएंगे?
सुरक्षा नहीं होने से भड़क गए जय प्रकाश निषाद
दरअसल, जय प्रकाश निषाद गोरखपुर स्थित अमरोहा गांव में हुए शिवधनी निषाद हत्याकांड पर बिफर गए थे। निषाद बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह इससे चौरीचौरा विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य भी हैं। जय प्रकाश निषाद पीड़ित के घर पर सुरक्षा नहीं होने की वजह से भड़क गए थे। उन्होंने हत्यारे के घर पर सुरक्षा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से तल्ख अंदाज में बात की। बता दें कि इस मामले पर राजनीति गर्माई हुई है। निषाद पीड़ित और उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 3 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे शिवधनी उर्फ रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पड़ोसी पीकलू पर लगा। जिससे साइकिल और बाइक खड़ी करने पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू ने पड़ोसी शिवधनी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित के घर पहुंचे, तो एसडीएम और इंस्पेक्टर की ओर से उन्हें हाथ लगाने पर उनके ऊपर बिफर पड़े।
ये भी पढ़ें: ‘मर चुके शख्स’ जैसा बनने में लगा एक साल, बना बरेली का नटवरलाल पर फेल हुई चाल
खूब सुनाई खरी-खोटी
इसके बाद जय प्रकाश निषाद ने पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। जय प्रकाश निषाद गुस्से में तमतमाए। उन्होंने एसडीएम और इंस्पेक्टर को खूब लताड़ा। उन्होंने दोनों का नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारे बाप, मां या बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जाए तो क्या करोगे? क्या अब कोई संवेदना व्यक्त करने भी नहीं आ सकता।
ये भी पढ़ें: प्रेमी की बांहों में सो रही थी पत्नी की हत्या, गुस्साए पति ने प्रेमी को भी काटा, जालौन में वारदात
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines