Amroha School Van Firing Stone Pelting: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज स्कूल वैन पर फायरिंग और पथराव किया गया। 4 अज्ञात युवकों ने दहशत फैलाई। गोलियां और पत्थर बरसते देख वैन में सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हमला होते देखकर ड्राइवर ने वैन भगा ली। वैन में कक्षा 4 के बच्चे सवार थे।
बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर रहे लोगों के बीच से वैन को दौड़ाकर स्कूल तक पहुंचाया और बच्चों की जान बचाई। स्कूल बस पर फायरिंग की सूचना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस टीमें और आला आधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना गजरौला के तहत आने वाले इलाके में खुले SRS इंटरनेशनल स्कूल की घटना है।
यह भी पढ़ें:Bomb Threat: तिरुपति के 3 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रग रैकेट सरगना के नाम से आई ईमेल
हमले में कोई घायल नहीं, वैन डैमेज हुई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल वैन भाजपा नेता की बताई जा रही है, जिस पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया। बच्चों में डर और दहशत फैली हुई है। उनके अभिभावक भी डरे हुए हैं। वे बच्चों पर फायरिंग की खबर मिलते ही स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को संभाला। ड्राइवर ने रास्ते में ही पुलिस और स्कूल प्रिंसिपल को फोन कर दिया था।
हालांकि फायरिंग और पथराव में किसी बच्चे के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वैन डैमेज हुई है। पुलिस ने वैन को जब्त करके हमले की जांच शुरू कर दी है। जिस इलाके में फायरिंग हुई, वहां लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ड्राइवर के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर से किसी की दुश्मनी तो नहीं, जिस वजह से उस पर हमला हुआ हो।
यह भी पढ़ें:Saharanpur Train Accident: फिर हुआ ट्रेन हादसा! सहारनपुर में 2 डिब्बे पटरी से उतरे; रेलवे में मची अफरा तफरी
ड्राइवर मॉन्टी से थी आरोपियों की रंजिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल वैन ड्राइवर मॉन्टी ने पुलिस को बयान दिए। उसने बताया कि वह हर रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था कि 3 बाइक सवार बदमाशों ने बाइक अड़ाकर वैन रोकी। उन्होंने पहला फायर किया तो उसने बस दौड़ा ली। बस में 28 स्कूली बच्चे थे। उसने बच्चों को सीटों के नीचे घुसने को कहा। उसने बिना ब्रेक लगाए बस दौड़ाई।
मॉन्टी ने बताया कि वह वैन को पहले स्कूल ले जाने लगा, लेकिन उसने थाने की ओर वैन मोड़ ली। बाइक सवार बदमाश पीछे से फायरिंग और पथराव करते रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस ड्राइवर मॉन्टी पर हमला हुआ था। गत 21 अक्टूबर को आरोपी युवकों के साथ एक एक्सीडेंट के चलते उसका विवाद हो गया था। इसी रंजिश में हमला हुआ और बच्चों की जान खतरे में पड़ी।
यह भी पढ़ें:AI चैटबॉट से इश्क कर बैठा 14 साल का बच्चा, न मिल पाने के सदमे में कर लिया सुसाइड
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
5 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
11 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
15 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
16 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
18 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines