Amhroha School Van Firing: बच्चों से भरी स्कूल वैन पर फायरिंग और पथराव, ड्राइवर भगा ले गया गाड़ी

Firing on School Van: बच्चे वैन में स्कूल जा रहे थे, अचानक गोलियां चलने लगीं और पत्थर बरसने लगे। स्कूली बच्चों से भी वैन पर हमला अमरोहा में हुआ है। बच्चों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बच्चे और उनके अभिभावक भी सहमे हुए हैं।

School Van Firing

School Van Firing

विज्ञापन

Amroha School Van Firing Stone Pelting: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज स्कूल वैन पर फायरिंग और पथराव किया गया। 4 अज्ञात युवकों ने दहशत फैलाई। गोलियां और पत्थर बरसते देख वैन में सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हमला होते देखकर ड्राइवर ने वैन भगा ली। वैन में कक्षा 4 के बच्चे सवार थे।

बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर रहे लोगों के बीच से वैन को दौड़ाकर स्कूल तक पहुंचाया और बच्चों की जान बचाई। स्कूल बस पर फायरिंग की सूचना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस टीमें और आला आधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना गजरौला के तहत आने वाले इलाके में खुले SRS इंटरनेशनल स्कूल की घटना है।

विज्ञापन

हमले में कोई घायल नहीं, वैन डैमेज हुई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल वैन भाजपा नेता की बताई जा रही है, जिस पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया। बच्चों में डर और दहशत फैली हुई है। उनके अभिभावक भी डरे हुए हैं। वे बच्चों पर फायरिंग की खबर मिलते ही स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को संभाला। ड्राइवर ने रास्ते में ही पुलिस और स्कूल प्रिंसिपल को फोन कर दिया था।

हालांकि फायरिंग और पथराव में किसी बच्चे के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वैन डैमेज हुई है। पुलिस ने वैन को जब्त करके हमले की जांच शुरू कर दी है। जिस इलाके में फायरिंग हुई, वहां लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ड्राइवर के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर से किसी की दुश्मनी तो नहीं, जिस वजह से उस पर हमला हुआ हो।

विज्ञापन

ड्राइवर मॉन्टी से थी आरोपियों की रंजिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल वैन ड्राइवर मॉन्टी ने पुलिस को बयान दिए। उसने बताया कि वह हर रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था कि 3 बाइक सवार बदमाशों ने बाइक अड़ाकर वैन रोकी। उन्होंने पहला फायर किया तो उसने बस दौड़ा ली। बस में 28 स्कूली बच्चे थे। उसने बच्चों को सीटों के नीचे घुसने को कहा। उसने बिना ब्रेक लगाए बस दौड़ाई।

विज्ञापन

मॉन्टी ने बताया कि वह वैन को पहले स्कूल ले जाने लगा, लेकिन उसने थाने की ओर वैन मोड़ ली। बाइक सवार बदमाश पीछे से फायरिंग और पथराव करते रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस ड्राइवर मॉन्टी पर हमला हुआ था। गत 21 अक्टूबर को आरोपी युवकों के साथ एक एक्सीडेंट के चलते उसका विवाद हो गया था। इसी रंजिश में हमला हुआ और बच्चों की जान खतरे में पड़ी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ