Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बिरयानी लाने पर प्रिंसिपल ने तीसरी कक्षा के बच्चे को स्टोर रूम में बंद करके पीटा। उसका नाम स्कूल से काट दिया। छात्र की मां शिकायत लेकर प्रिंसिपल अवनीश कुमार शर्मा के पास पहुंची थी। मां ने जब अपने लाडले का नाम काटने का कारण पूछा तो प्रिंसिपल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई।
3 सदस्यीय कमेटी कर रही जांच
मां का आरोप है कि बच्चे को प्रिंसिपल ने आतंकी बोला। उनके बेटे के खिलाफ प्रिंसिपल ने स्कूल के मंदिर को तोड़ने और बच्चों को मुसलमान बनाने की बात कहने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच के लिए बीएसए की ओर से 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। वहीं, मामला सामने आने के बाद मुस्लिम कमेटी पीड़ित परिवार के पक्ष में आ गई है। इस बाबत पत्र भेजकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिकायत की गई है।
यह भी पढ़ें:विदेशी हथियारों से मारी गोली; तीनों की बॉडी पर मिले 50 निशान, फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर में और क्या-क्या खुलासे?
मामला जोया रोड पर पड़ते हिलटन पब्लिक स्कूल में सामने आया है। बच्चा नगर कोतवाली थाना इलाके में रहता है। जिसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। 7 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मामला बुधवार का है, जब बच्चा टिफिन में बिरयानी लेकर आया था। जब बच्चा लंच टाइम में भोजन करने लगा तो टीचर्स ने विरोध किया। जिसके बाद बात प्रिंसिपल तक पहुंच गई तो उन्होंने बच्चे को धमकाया और स्टोर रूम में बंद कर दिया।
महिला का वीडियो हो रहा वायरल
आरोप है कि बच्चा रोता रहा, लेकिन किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। बच्चे को दोपहर में छुट्टी होने पर ही बाहर निकाला गया। इसके बाद स्कूल से बच्चे का नाम काट दिया गया और प्रिंसिपल ने चेतावनी दी कि दोबारा स्कूल मत आना। जिसके बाद बच्चे ने घर आकर पूरी बात मां को बताई। मां गुरुवार को शिकायत लेकर स्कूल पहुंची थी। प्रिंसिपल का आरोप है कि बच्चा हिंदू बच्चों को मांस खिलाता है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उनको धमकी दी कि यहां से जाएं, नहीं तो गार्ड बुला लूंगा। इस पूरे प्रकरण का महिला ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
6 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
7 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
10 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
10 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
10 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
12 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
13 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines