उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसकी वजह से सरकारी स्कूल के 2 हेड मास्टरों सस्पेंड हो गए। इस वीडियो में इन दोनों सरकारी स्कूल टीचर्स का रूप सामने आया जिसने अधिकारियों को ये फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में सरकारी स्कूल के ये दोनों हेड मास्टरों कक्षा में शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दो शराबी हेड मास्टरों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि ये दोनों ही टीचर प्रधानाध्यापक जैसे पद पर तैनात थे।
क्लास में बैठकर पी रहे शराब
यह मामला अमरोहा जिले के हसनपुर प्रखंड के फैयाजनगर गांव का है। वायरल हो रहे वीडियो में गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और सुतारी गांव के पास स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुपाल के साथ बैठकर स्कूल की क्लास में शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कक्षा में एक मेज पर शराब डालते और पीते हुए दिख रहे हैं। प्रधानाध्यापक की इस हरकत से परेशान लोगों ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और उसे जिला मजिस्ट्रेट को भेज दिया। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘Snapchat पर दोस्ती, प्यार और ब्लैकमेलिंग’ MP के शहडोल का शर्मनाक मामला
ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई
वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद जिला मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता वत्स ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार हर रोज प्रधानाध्यापक अनुपाल के साथ स्कूल में बच्चों के सामने शराब पीते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines