'Snapchat पर दोस्ती, प्यार और ब्लैकमेलिंग' MP के शहडोल का शर्मनाक मामला

मध्य प्रदेश के शहडोल से सोशल मीडिया लव ट्रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसा कर फोटो मंगवाई। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया। पढ़ें शहडोल से अजयअरविंद नामदेव की रिपोर्ट।

Shahdol News in Hindi (2)

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से नाबालिग के साथ शोषण का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना और उस पर दोस्ती करना काफी भारी पड़ गया। दरअसल, शहडोल जिले में एक युवक ने Snapchat पर एक नाबालिग लड़की से पहले दोस्ती की और फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की से आपत्तिजनक फोटो मंगवाईं और इसी के साथ ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू हो गया। इस तरह से आरोपी ने कई दिनों तक लड़की का शोषण किया। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

स्नैप चैट पर हुई दोस्ती की शुरुआत

यह मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां छत्तीसगढ़ से आकर परिवार के साथ रह रही एक 15 साल की लड़की ने परिवार के साथ जाकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले स्नैप चैट पर उसकी दोस्ती उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई थी। देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद युवक ने नाबालिग को प्यार और विश्वास का हवाला देते हुए उससे उसकी आपत्तिजनक फोटो मांगी।

विज्ञापन

फोटो को लेकर किया ब्लैकमेल

इसके बाद उसने नाबालिग को अपना असली चेहरा दिखाया और उसे आपत्तिजनक फोटो को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन तक तो लड़की ने ये सारी बातें छिपाकर रखी। आरोपी का शोषण बढ़ने पर लड़की ने अपने परिवार को सारी बात बताई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ