हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें पूरी डिटेल

नोएडा में दशहरा और रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे में किसी को जाम में ना फंसना पड़े, इसीलिए नोएडा पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन की गाइडलाइन जारी की है.

विज्ञापन
दशहरा पर नोएडा पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन की गाइडलाइन जारी की है. (Photo: AI)

देशभर में त्योहारों का मौसम चल रहा है. हर कोई फेस्टिव मूड में है. नोएडा में भी दशहरा और रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे में किसी के रंग में भंग ना पड़े और जाम में ना फंसना पड़े, इसीलिए नोएडा पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन की गाइडलाइन जारी की है. एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, 20 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से दशहरा खत्म होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A और रामलीला मैदान सेक्टर 62 में अलग-अलग कार्यक्रमों के चलते ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’; 6 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

नोएडा स्टेडियम पर डायवर्जन

-सेक्टर 12,22 और 56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बैन रहेगी.
-सेक्टर 10 और 21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर 12,22,56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.
-सेक्टर 8,10,11,12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी.
-सेक्टर 31,25 चौक से सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8,10,11,12 चौक तक वाहनों का आवागमन बैन रहेगा.
-मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12,22 चौक होकर रिलाइन्स चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
-कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर 24 से NTPC अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर 12,22 चौक तक तथा सेक्टर 32 की ओर से -NTPC अंडरपास की शुरुआत से सेक्टर 12,22 चौक तक गाड़ियों के आवागमन बैन रहेगा. -सेक्टर 20,21,25,26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी
-सेक्टर 22,23,24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक, सेक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन बैन रहेगा.

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दशहरा के मौके पर कार्यक्रम के दौरान रास्तों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. हालांकि इमरजेंसी सर्विस हर दिन की तरह जारी रहेंगी. फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसे वाहनों को नहीं रोका जाएगा, उन्हें पूरी सुविधा के साथ रास्तों से निकाला जाएगा. नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अगर कोई असुविधा होती है तो ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ ऑफिस हब नहीं है नोएडा! यहां छिपी है ऐसी 6 जगह, जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola