Amethi-Rae Bareli Suspense : देश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग खत्म हो गई है। तीसरे चरण के लिए दिग्गज नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है, जबकि दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी?
यूपी की अमेठी और रायबरेली सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 मई है। इससे पहले कांग्रेस को दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने पड़ेंगे। उम्मीद है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर आज सस्पेंस खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें : बाहुबली से पेरिस में शादी… जौनपुर में राजनीति, कौन हैं श्रीकला सिंह?
रायबरेली से प्रियंका और अमेठी से राहुल गांधी लड़ सकते हैं चुनाव
चर्चा है कि अमेठी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि रायबरेली से प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। दोनों सीटों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हराया था।
यह भी पढ़ें : ‘दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी BJP’; अमेठी-रायबरेली पर क्या बोले राजीव शुक्ला
जानें कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मल्लिकार्जुन खरगे को अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया है। मुझे उम्मीद है कि दोनों सीटों पर अगले 24 से 30 घंटे के अंदर उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि सीईसी अमेठी-रायबरेली पर उचित समय पर उचित निर्णय लेगी।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines