Amethi Murder Case Accused Encounter: उत्तर प्रदेश की पुलिस रोजाना बदमाशों को गोली मार रही है। बहराइच के बाद अमेठी में एक बदमाश और हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्यारोपी राज बहादुर कोरी के दाएं पैर में लगी गोली। राज बहादुर ने एक हफ्ता पहले अमेठी में धर्मकांटे पर सो रहे JCB चालक की हथौड़े से कूंचकर हत्या कर दी थी। राज बहादुर को इलाज के लिए जगदीशपुर CHC में भर्ती कराया गया है। हत्यारे से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, मृतक का मोबाइल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। SP ने मुठभेड़ में शामिल पूरी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें:फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान
10 अक्टूबर को हत्या करके फरार हुआ था आरोपी
एनकाउंटर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टांडा के जंगल में हुआ। आज अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक सप्ताह पहले JCB चालक की हथौड़े से कूंचकर हत्या करने वाला आरोपी टांडा के जंगल मे छिपा हुआ है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही भाले सुल्तान, जगदीशपुर और स्वाट टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की घेराबंदी कर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
खुद को सुरक्षित करते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे राज बहादुर के दाएं पैर में गोली लग गई। राज बहादुर ने 10 अक्टूबर की देर रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिधियावा गांव में हाईवे पर बने धर्मकांटे पर हत्या की थी। मृतक की पहचान विमलेश तिवारी के रूप में हुई। वारदात का CCTV फुटेज पुलिस को मिला था और वारदात के वक्त राज बहादुर ने मास्क लगाया हुआ था। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने स्कैच बनवाया और अपने खबरियों को एक्टिव किया, जिसके चलते आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
मृतक की जेब मे थे सिर्फ 50 रुपये और मोबाइल
पूछताछ में राज बहादुर ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे लखनऊ सुलतानपुर हाईवे पर जनता धर्मकांटे में चोरी करने की नीयत से गया था, लेकिन वहां पर लोग जाग रहे थे तो उसी समय वापस लौट आया । करीब 2 घंटे बाद फिर से अंदर गया तो 2 व्यक्ति बाहर और 1 व्यक्ति कमरे के अंदर सो रहा था। कमरे के अंदर सोए व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उसने हथौड़े से वार किया था।
व्यक्ति को मारने के बाद उसने कमरे में रखे स्लाइडर और अलमारी को खोलकर चैक किया तो कुछ नहीं मिला। मृतक की जेब में रखे 50 रुपये और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया था। पहचान छिपाने के लिए उसने मास्क लगा लिया था। बरामद हथौड़े के बारे में पूछने पर बताया कि जब वह चोरी करने जाता है तो इसको अपने साथ ले जाता है। यदि कोई व्यक्ति सोता हुआ मिलता है तो इसी हथौड़े से उसको मारकर घायल कर देता है या उसकी हत्या कर देता है।
यह भी पढ़ें:CM एकनाथ शिंदे के बेटे मुश्किल में फंसे! उज्जैन में महाकाल मंदिर के नियम तोड़ने के आरोप, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines