पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से साफ सवाल किया कि आखिर तय समयसीमा के भीतर चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे और क्या सरकार समय पर पूरी प्रक्रिया पूरी कर पाएगी या नहीं.
यह सुनवाई अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन की जनहित याचिका पर हुई, जिसमें मांग की गई थी कि पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया के लिए पहले से समयबद्ध कार्यक्रम तय कर उसे रिकॉर्ड पर रखा जाए.
सरकार की ओर से लखनऊ बेंच में दाखिल हलफनामे में कहा गया कि चुनाव से पहले एक समर्पित ओबीसी आयोग का गठन किया जाएगा. इसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत सीटों पर आरक्षण तय होगा, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. फिलहाल आयोग के गठन और रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
मामले की सुनवाई जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ कर रही है. याचिका में मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों पर भी सवाल उठाए गए हैं. सरकार ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नया आयोग गठित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इस बीच पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरकार के भीतर ही अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकेत दिया है कि चुनाव समय पर होना मुश्किल है, क्योंकि सरकार फिलहाल जाति जनगणना, SIR और मकान गणना जैसे बड़े कार्यों में व्यस्त है.
वहीं पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया है कि चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे और सरकार पूरी तरह तैयार है. उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया.
इन विरोधाभासी बयानों के चलते प्रदेश की सियासत में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
19 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
19 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
20 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines