Aligarh Saas Damad Case: एक मां अपनी बेटी की खुशियों के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं एक मां ऐसी भी है जिसने अपनी बेटी का घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया और बन गई उसकी सौतन। जी हां हम बात कर अलीगढ़ के सास-दामाद केस की जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस को दोनों की तलाश थी, जो बीते दिन 16 अप्रैल को मिल गए और अब पुलिस हिरासत में हैं। अनिता ने बताया कि वो क्यों वापस आ गई हैं। आइए जान लेते हैं कि पहले भागी और अब क्यों वापस आ गई दामाद संग भागने वाली सास?
शादी से 9 दिन पहले हुई थी फरार
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली अनिता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ बेटी शिवानी की शादी से 9 दिन पहले भाग गई। उस पर आरोप लगा था कि वो अपनी बेटी के दहेज के गहने और पैसे लेकर भागी थी जिसका उसने खंडन किया है। बेटी और पति ने साफ तौर पर कहा कि उनका अब उससे कोई रिश्ता नहीं है और वो उनके लिए मर गई है। पिता और बेटी ने एक बात पर सहमति जताई थी कि उन्हें बस उनके पैसे और गहने वापस चाहिए।
यह भी पढ़ें: बेटी के गहने लेकर भागने की बात से पलटी सास, बोली दामाद से कब करेगी शादी?
क्यों वापस आए अनिता और राहुल?
अनिता और राहुल की जोर शोर से तलाश जारी थी। पुलिस की कई टीम इस काम में जुटी थी और उनके फोन को ट्रेस कर रही थी। हालांकि फोन बंद होने की वजह से उनकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। इसके अलावा वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल भी रहे थे। वहीं अनिता ने सामने आने के बाद इस बात का खुलासा किया है कि वो खुद अलीगढ़ वापस आए हैं। उससे जब पूछा गया कि वो क्यों वापस आई है तो उसने कहा कि उन्हें पता लग गया था कि अलीगढ़ पुलिस उनके पीछे लगी हुई है और उन्हें ढूंढा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने सोचा कि अब वो पुलिस से तो बच नहीं सकते तो वापस आ गए।
अब भी राहुल के साथ ही रहना चाहती है अनिता
अनिता ने कहा कि वो अब भी सिर्फ राहुल के साथ ही रहना चाहती है। शादी की बात पर भी उसने कहा कि अभी तक तो उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन आगे करने की पूरी प्लानिंग है। हालांकि अभी तलाक नहीं हुआ है। वहीं जितेंद्र ने भी यू-टर्न लेते हुए कहा था कि अगर वो उससे माफी मांगे और बात करे तो वो उसे वापस अपने साथ रख लेगा। अब इस मामले में आगे क्या होता है ये जानना सभी के लिए काफी उत्सुकता भरा होने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘सास संग भागे ‘दामाद’ के पिता का बड़ा खुलासा, मेरा बेटा 50 हजार और गहने ले भागा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines