बेटी के गहने लेकर भागने की बात से पलटी सास, बोली दामाद से कब करेगी शादी?

अलीगढ़ के सास-दामाद केस में नया ट्विस्ट आ गया है। अनिता ने दामाद संग भागने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने पर लगे आरोपों का भी खंडन किया है।  

Aligarh Saad Damad Case

Aligarh Saad Damad Case

Aligarh Saas Damad Case: अलीगढ़ का बहुचर्चित सास-दामाद केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। बीते दिन तक भगोड़े सास-दामाद की तलाश जारी थी और अब जब वो मिल गए हैं तो कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिनके बारे में किसी को पता भी नहीं था। अनिता उर्फ सपना देवी पर आरोप लगाए जा रहे थे कि वो अपनी बेटी के दहेज के लिए जोड़े हुए पैसे और जेवर लेकर फरार हुई थी, लेकिन उसने इस आरोप का खंडन किया है। साथ ही ये भी बताया है कि वो दामाद के साथ कब शादी करेगी।

विज्ञापन

झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं

अनिता उर्फ सपना और उसके होने वाले दामाद राहुल दोनों अब पुलिस की हिरासत में हैं। महिला से जब पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी की शादी के दहेज के पैसे और गहने लेकर गई थी? इस पर उसने कहा कि ये आरोप झूठे हैं, मैं सिर्फ अपना फोन और दो जोड़ी कपड़े लेकर घर से गई थी। उसने साफ तौर पर अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। अब सच्चाई कितनी है ये तो आगे की पूछताछ में पता चल ही जाएगा।

विज्ञापन

कब करेगी राहुल से शादी

अनिता वापस तो आ गई है लेकिन अभी भी इसी जिद पर अड़ी है कि वो रहेगी तो राहुल के ही साथ। उसने कहा कि वो अपने पति जितेंद्र के साथ नहीं रह सकती, क्योंकि वो उसे मारता-पीटता है, वो राहुल के साथ ही रहेगी। जब उससे ये कहा गया कि तुम शादीशुदा हो तो वो बोली कि मैं राहुल से शादी कर लुंगी। उसने साफ-साफ कहा कि वो जल्द ही उससे शादी कर लेगी।

विज्ञापन

शादी के मुहूर्त वाले दिन ही आई वापस

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली अनिता उर्फ सपना अपनी ही बेटी की सौतन बन गई और उसके होने वाले पति के साथ फरार हो गई। दोनों 8 अप्रैल को घर से भागे थे और उस दिन लौटे जिस दिन अनिता की बेटी शिवानी और राहुल की शादी का मुहूर्त था यानी 16 अप्रैल को। हालांकि दोनों इसी जिद पर अड़े हैं कि वो साथ ही रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ