Aligarh Saas Damad Case Latest Update: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली अनिता उर्फ सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल संग 8 अप्रैल को भाग गई थी, जबकि 16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे, सारी तैयारियां हो चुकी थी, फिर भी अनिता ने इतना बड़ा कदम उठाया जिसने सभी को चौंका दिया। वहीं अब पुलिस हिरासत में अनिता ने खुलासा किया है कि वो राहुल यानी होने वाले दामाद के साथ क्यों भागी थी। इसका सारा दोष उसने पूरी तरह से अपने पति जितेंद्र के सिर पर मढ़ दिया है। आइए जानते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया और इसमें पति का क्या रोल है…
होने वाले दामाद के संग भागने का कहां से आया ख्याल?
अनिता अपनी बेटी की शादी से 9 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल के संग भाग गई थी। हालांकि बड़ी मुश्किल से अब वो पकड़े गए हैं और पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस की पूछताछ में अनिता ने बताया कि उसका पति जितेंद्र उस पर शक करता था कि उसका राहुल के साथ चक्कर है। उसे मारता पीटता था और बहुत गंदा-गंदा बोलता था। वो कहता था कि तेरा उसके साथ कुछ चल रहा है तू उसी के साथ भाग जा।
यह भी पढ़ें: बेटी के गहने लेकर भागने की बात से पलटी सास, बोली दामाद से कब करेगी शादी?
क्यों भागी सास दामाद संग?
अनिता ने बताया कि वो उसता पति उसे सुबह से लेकर शाम तक मारता-पीटता था। वो उसे कहता था कि तू उसी के साथ भाग जा। वहीं से मेरे मन में दामाद राहुल संग भागने का ख्याल आया। उसने साफ कहा कि मैं अपने पति की वजह से ही उसके साथ गई थी। ऐसे में कहीं न कहीं उसने अपने भागने का सारा दोष जितेंद्र के सिर पर मढ़ दिया है।
बेटी ने भी किया रिश्ता खत्म
मां का अपने होने वाले दामाद संग भागना मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करता है। सास और दामाद की बेमेल लव स्टोरी में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बेटी शिवानी ने कहा कि उसका उसकी मां से अब कोई रिश्ता नहीं है। वो उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहती, बस चाहती है कि उसकी शादी के लिए जोड़े गए पैसे और गहने उन्हें वापस मिल जाए।
बेटी की शादी को लेकर पिता का क्या कहना
अब सवाल ये उठता है कि शिवानी की शादी तो होने से पहले ही टूट गई है। वहीं शिवानी के पिता से जब पूछा गया कि वो अब उसकी शादी के बारे में क्या सोचते हैं तो वो बोले कि वो अभी उसकी शादी के बारे में कुछ नहीं सोचते। वो अगले साल उसकी शादी करने के बारे में सोचेंगे।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों वापस लौटे अलीगढ़ के सास-दामाद? अनिता ने खुद किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines