हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या इस घर में एक साथ रहेंगे अलीगढ़ के चर्चित दामाद-सास? मिल गया नया ठिकाना

अलीगढ़ के चर्चित दामाद-सास पकड़े गए। पुलिस दोनों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच लड़के राहुल की बुआ दोनों सास-दामाद को अपने घर में रखने के लिए तैयार हो गई है।

विज्ञापन

पूरे सूबे में इन दिनों सिर्फ अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद चर्चा में हैं। हर किसी की जुबान पर उनकी लव स्टोरी है। कलियुगी मां घर बसने से पहले अपनी बेटी के सुहाग को उड़ा ले गई। पुलिस को दोनों की तलाश में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। अंत में पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सास-दामाद को गिरफ्तार कर लिया। क्या बुआ के घर में एक साथ रहेंगे दामाद-सास? इसे लेकर लड़के राहुल की बुआ ने बड़ा बयान दिया है

अलीगढ़ के दामाद राहुल और सास अनीता उर्फ सपना देवी 6 अप्रैल को एक साथ भाग गए थे। पकड़े जाने पर लड़के की बुआ ने कहा कि राहुल मेरा भतीजा है। उसने कहा कि हां, हम राहुल और सपना को अपने घर में शरण देंगे यानी दोनों सास-दामाद को रखेंगे। हालांकि, इस मुद्दे पर बुआ की राहुल के पिता से कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में अब सास-दामाद को एक नया ठिकाना मिल गया है। अब वे दोनों बुआ के घर में रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पैर में सैंडल, हाथ में लाल-हरी चूड़ियां, घूंघट में दामाद के साथ थाने पहुंची अलीगढ़ की चर्चित सास, देखें Video

विज्ञापन

कहां रहेंगे दामाद-सास?

अब ये फैसला सास-दामाद को लेना है कि वे बुआ के घर में रहने के लिए जाएंगे या कोई नया ठिकाना ढूंढेंगे। हालांकि, राहुल और सपना ने यह तय कर लिया है कि वे अब एक साथ ही रहेंगे, लेकिन वे कहां रहेंगे? इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

आज के दिन ही राहुल-शिवानी की होनी थी शादी

सास दामाद बिहार के मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे थे। पुलिस ने सास-दामाद को गिरफ्तार किया। ठीक आज के दिन ही दामाद राहुल और सास की बेटी शिवानी के बीच शादी होनी थी, लेकिन मां ने अपनी ही बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ से नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंचे सास-दामाद, पुलिस पूछताछ में बताया- फरारी के दौरान कहां-कहां गए?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola