---विज्ञापन---

सास-दामाद की मोहब्बत के वो 5 दिन, जब जवां हुआ प्यार, बेटी की शादी और मां फरार

अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी चर्चाओं में हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि ये लव स्टोरी आखिर शुरू कैसे हुई? बेटी की शादी से चंद दिन पहले उसकी मां होने वाले दामाद संग फरार हो गई। अब इस चर्चित जोड़ी को लेकर रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दोनों के बारे में कुछ नई बातें सामने आई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी हर किसी की जुबान पर है। बेटी की शादी से ठीक 9 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होने वाली अनीता की लास्ट लोकेशन कासगंज में मिली है। दोनों को लेकर चौंकाने वाली बातों का खुलासा रोजाना हो रहा है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी कैसे पकी। महिला के पति जितेंद्र ने इसको लेकर कई खुलासे किए हैं। मामला अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके में सामने आया था। जितेंद्र बेंगलुरु में काम करते हैं, कुछ ही समय पहले उन्होंने बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था। शादी के लिए 5 लाख के गहने और साढ़े 3 लाख कैश भी जमा किया था।

यह भी पढ़ें:सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज के रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल

---खबर नीचे जारी है---

शादी से पहले ही राहुल का दिल अपनी सास पर आ गया और दोनों कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। इस बाबत परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल दोनों की प्रेम कहानी दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी। इसकी किसी को भनक ही नहीं लगी। दोनों घर से भागे, तब प्रेम कहानी का पता लगा। दरअसल राहुल की तबीयत खराब होने पर हालचाल जानने के बहाने अनीता उसके घर 5 दिन तक रुकी थी। राहुल को एक ताबीज कमर और दूसरा ताबीज गर्दन में बांधा था। दोनों इस दौरान ही एक-दूसरे के करीब आए। राहुल के परिजन आरोप लगा चुके हैं कि सास वशीकरण करके उसको भगाकर ले गई है।

---खबर नीचे जारी है---

जीजा के साथ काम करता था राहुल

जितेंद्र के अनुसार उनको पहले कुछ शक भी होने लगा था। बताया जा रहा है कि राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में जीजा के साथ काम कर चुका है। वह मेहंदी लगाने का काम करता था। राहुल ने सास का नंबर लेकर बातचीत शुरू की थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और घर से भागने की प्लानिंग कर ली। पहले दोनों 2-3 घंटे बात करते थे। बाद में 5-7 घंटे दोनों में बातचीत होने लगी। सास-दामाद का रिश्ता मां-बेटे जैसा होता है। इसलिए वे खुद को समझा लेते थे।

साली के बेटे ने करवाया था रिश्ता

जितेंद्र के अनुसार उनको जरा भी यकीन नहीं था कि उनका शक सही निकलेगा। 18 साल की बेटी शिवानी की शादी मछरिया के रहने वाले राहुल के साथ पिछले साल अगस्त में तय की गई थी। साली के बेटे ने उनका रिश्ता करवाया था। सभी रश्में भी हो चुकी थीं, कार्ड भी बंटने लगे थे। पत्नी ने मुझे साली के घर कार्ड देने के लिए भेजा था, पीछे से वह फरार हो गई।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर

First published on: Apr 15, 2025 10:17 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola