---विज्ञापन---

सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर

अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में फिर नया मोड आया है। दोनों की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। दामाद और सास का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाली सास और दामाद का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि दोनों गुजरात या उत्तराखंड में छिपे हो सकते हैं। पुलिस की टीमें जल्द यहां जाएंगी। लगभग 40 साल की अनीता देवी के साथ फरार होने 25 साल के राहुल के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मडराक के मनोहरपुर कायस्त की युवती की शादी दादों निवासी युवक के साथ 16 अप्रैल को होनी तय हुई थी। इससे पहले ही राहुल युवती की मां अनीता को अपने साथ भगाकर ले गया। अब राहुल के पिता ने कहा है कि जब बेटे की सास उनके घर पर आई, तो उसे 2 ताबीज बांधे थे। इसके बाद वशीकरण की वजह से बेटे का व्यवहार बदल गया। समधन पीली चिट्ठी में ये ताबीज लेकर आई थी।

5 दिन तक रुकी थी घर

सूत्रों के मुताबिक दोनों के पास करीब 5 लाख रुपये के आभूषण और 3.50 लाख रुपये कैश हैं। युवक के पिता व बहनोई को मडराक पुलिस पूछताछ के लिए बुला चुकी है। दोनों परिवार सकते में हैं। महिला की बेटी और युवक के पिता ने दोनों से सभी रिश्ते तोड़ने की बात कही है। दोनों परिवार चाहते हैं कि कैश और जेवर पुलिस उनको वापस करवा दे। चुकी है। पुलिस के अनुसार दोनों के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के पिता ने अनुसार सास ने ही बेटे को बरगलाया। बेटे की तबीयत खराब होने पर हालचाल जानने के बहाने सास उनके घर 5 दिन तक रुकी थी। बेटे को एक ताबीज कमर और दूसरा ताबीज गर्दन में बांधा था। गायब होने के बाद उनको पता लगा कि सास ने उसका वशीकरण किया था।

---विज्ञापन---

युवक को बेदखल करेगा परिवार

पुलिस को शक है कि दोनों को भगाने के पीछे दोस्तों का हाथ है। इसलिए कुछ दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। युवक के पिता के अनुसार बेटे को वे बेदखल करेंगे। उसने शर्मनाक काम किया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल का उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी बहनोई पुलिस के रडार पर है। राहुल-अनीता की लोकेशन भी पहले उत्तराखंड मिली थी। वहीं, महिला के पति के मुताबिक होने वाले दामाद ने उनको फोन पर धमकी दी है। राहुल ने कहा कि 19 साल हो चुके, तुमने अपनी पत्नी का खूब उत्पीड़न किया। अब भूल जाओ, वरना पूरे घर को वीरान कर दूंगा। इसके बाद फोन कट गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में चलेगी लू, 4 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट; IMD का लेटेस्ट अपडेट

First published on: Apr 15, 2025 07:38 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola