हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

"22 घंटे दामाद से सास करती थी बात", होने वाले ससुर ने बताई पत्नी की अफेयर की कहानी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, जिससे लड़की की शादी की तैयारी में अड़चन आ गई। लड़की के पिता ने घटना के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अब जो लड़की अपनी शादी की तैयारी में लगी थी और दुल्हन बनने वाली थी, वह बीमार हो गई है। वहीं उसके पिता थाने का चक्कर काट रहे हैं। सास और दामाद के रिश्ते को लेकर लड़की के पिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

लड़की के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी होने वाले दामाद से काफी देर तक बात करती थी। दिन में 24 घंटे में से 22 घंटे वह दामाद से ही बात करती थी। वह लड़की से बात नहीं करती थी, बल्कि मेरी पत्नी यानी अपनी सास से बातें करता रहता था। तीन महीने से मैं बाहर रहता था और बेंगलुरु में बिजनेस करता हूं।

मुझे पहले ही शक था, लेकिन…

लड़की के पिता का कहना है कि मुझे कुछ सूचना मिली थी और शक भी हो रहा था, लेकिन शादी नजदीक आ चुकी थी, इसीलिए मैं चुप था। उसने अपने बहन के यहां निमंत्रण देने के लिए मुझे भेजा था। मैं सुबह गया और शाम को आठ बजे आया। मैंने थाने में रिपोर्ट दी है। मैं बाहर था, बहुत अधिक तो नहीं पता, लेकिन सब कन्फर्म नहीं था।

मेरी बीवी को लेकर फरार हुआ…

लड़की के पिता ने बताया कि साढ़े तीन लाख कैश और पांच लाख के गहने थे, जिसे लेकर वह फरार हो गई है। वहीं लड़की का कहना है कि तीन-चार महीने से दोनों बात करते थे। लड़के ने जो-जो बोला, वह सब लेकर फरार हो गई है। वह दस रुपये भी छोड़कर नहीं गई कि चाय पी ही लें।

यह भी पढ़ें : प्यार में 3 बार प्रेग्नेंट, दो बार अबॉर्शन, कौशाम्बी से पीड़िता का वीडियो आया सामने

लड़की का कहना है कि मुझे मेरे जेवर और पैसे वापस कर दिए जाएं। अब वह कहीं भी जाकर मरे, हमें अब कोई मतलब नहीं है। हमें बस सामान वापस मिल जाए। बता दें कि हैरान करने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के मनोहरपुर गांव का है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें