प्यार में 3 बार प्रेग्नेंट, दो बार अबॉर्शन, कौशाम्बी से पीड़िता का वीडियो आया सामने

इन दिनों प्रेमी जोड़ों के बीच लड़ाई-झगड़ों के कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Uttar Pradesh Kaushambi Latest Crime

(करन सिंह): कौशाम्बी जिले में लव, सेक्स, धोखा का एक मामला सामने आया है। संदीपन घाट थाना की रहने वाली युवती ने इसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी शुभम केसरवानी ने शादी का झांसा देकर बीते 8 साल से शारीरिक शोषण किया है। साथ ही इस दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया है। पीड़िता ने बताया कि लगातार शुभम द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से वह तीन बार प्रेग्नेंट हुई, जिसमें हर बार शुभम ने मुरतगंज कस्बे में दो प्राइवेट अस्पताल में उसका अबॉर्शन करवाया है। पीड़िता ने परिवार को जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीड़िता को मिल रही धमकियां

पीड़िता ने शुभम से शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता पुलिस की मदद लेने के लिए संदीपन घाट कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी करने से पहरेज करती रही। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक और अबॉर्शन करने वाले दोनों डॉक्टर लगातार युवती पर सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बाताया कि इस बात की उसे धमकी मिल रही है कि अगर वह सुलह नहीं करती है, तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन

मामले में जल्द होगी गिरफ्तारी

पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर कौशाम्बी एसपी बृजेश श्रीवास्तव के पास पहुंची। उसने कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मेरे 6 महीने के बच्चे के कातिल दोनों डॉक्टर और उसका प्रेमी जो, उस बच्चे का बाप है, वह मिलकर उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। इस पूरे मामले पर जब एसपी बृजेश श्रीवास्तव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। केस रजिस्टर कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ