उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के गांव मनोहरपुर कायस्थ से अपने होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली सास का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों कासगंज रेलवे स्टेशन से फरार हुए हैं। पुलिस को लास्ट लोकेशन मिल गई है। राहुल के दोस्तों ने ही बाइक के जरिए दोनों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया था। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, ग्रामीणों ने महिला के बहिष्कार का फैसला लिया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों की वजह से उनका गांव चर्चा में है।
यह भी पढ़ें:Mansoon Update: मानसून इस साल कब आएगा, कितनी होगी बारिश? IMD ने दिया ये अपडेट
बच्चों के रिश्ते टूट रहे हैं। वे लोग गांव और शहर की बदनामी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। 16 अप्रैल को गांव में बारात आनी थी। बेटी के हाथों में मेहंदी रच गई थी, लेकिन चंद दिन पहले ही लड़की की मां अपने होने वाले दामाद को लेकर फरार हो गई। महिला के पति जितेंद्र कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि अनीता अपने साथ साढ़े 3 लाख रुपये कैश और साढ़े 5 लाख के जेवर ले गई है। वह वापस दिलवाए जाएं। इसके अलावा पति ने अपनी पत्नी को वापस रखने की इच्छा भी जाहिर की है। इसके पीछे पति ने कुछ शर्तें रखी हैं।
पहले माफी मांगनी होगी
महिला के पति जितेंद्र ने कहा कि पत्नी को पहले माफी मांगनी होगी। इसके बाद आगे की सोचूंगा। बाकी फैसला गांव के लोग करेंगे। मेरी शादी को 20 साल हो चुके हैं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। पिछले कुछ महीने से पत्नी के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। मैं बार-बार थाने के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन पुलिस अभी तक दोनों का सुराग नहीं लगा सकी है। अगर मेरी पत्नी वापस आती है तो मैं उसे रखने को तैयार हूं, लेकिन फाइनल डिसीजन गांव के लोगों को लेना है। आगे जो भी करना है, वही लोग डिसाइड करेंगे।
कासगंज से खरीदे टिकट
वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अलीगढ़ से कासगंज रेलवे स्टेशन गए थे। यहां से उत्तराखंड के रुद्रपुर के लिए टिकट लिए थे। पुलिस को कासगंज के अलावा दोनों की अलग-अलग लोकेशन मिली है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि राहुल ने अनीता पर जादू टोना किया। उसका पति इतने सालों से घर से बाहर रहता है, वह तब क्यों नहीं भागी? पूरा गांव परेशान है, दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी ‘सास’ की बेटी की आज थी शादी; घर में सन्नाटा, आंखों में आंसू
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines