---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

दामाद संग भागी ‘सास’ की बेटी की आज थी शादी; घर में सन्नाटा, आंखों में आंसू

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद संग फरार होने वाली सास का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। 7 अप्रैल को लगभग 40 साल की महिला 25 साल के अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी, जिसके कार्ड भी बंटने लगे थे। मामला चर्चा का विषय बना है।

यूपी के अलीगढ़ में जो महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, उसकी बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी। घर में शादी के गीत नहीं, सन्नाटा पसरा हुआ है। बेटी के हाथों में मेहंदी के बजाय आंखों में आंसू हैं। शादी से 9 दिन पहले ही मां ने उसके सपनों को तोड़ दिया। अपने होने वाले दामाद राहुल के बारे में अनीता के पति ने थाने में शिकायत दी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अनीता ने शर्मनाक काम किया है। वे उसे कभी भी गांव में नहीं घुसने देंगे। उधर, राहुल की मां ने कहा कि समधन 5 दिन उनके यहां रही थी। बेटे को 2 ताबीज बांधे थे। परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था, किसी को यकीन ही नहीं हुआ था कि एक मां भी ऐसा कर सकती है। मां के कदम पर बेटी ने दुख जाहिर किया था।

यह भी पढ़ें:Mansoon Update: मानसून इस साल कब आएगा, कितनी होगी बारिश? IMD ने दिया ये अपडेट

---विज्ञापन---

उस युवक को भी जमकर कोसा था, जिसके साथ घर बसाने का सपना देखा था। शिवानी ने कहा था कि मेरी मां ने जो मेरे साथ किया है, वह मेरे लिए मर चुकी है। कोई मां ऐसा नहीं कर सकती। अब वे दोनों जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता। महिला के पति जितेंद्र बेंगलुरु में काम करते थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी राहुल के साथ तय की थी। यहां तक कि 5 लाख रुपये के जेवर और साढ़े 3 लाख रुपये कैश का इंतजाम भी किया था, जो राहुल और अनीता अपने साथ ले गए हैं।

---विज्ञापन---

दो महिलाओं संग फरार हो चुका राहुल

अपनी होने वाली दुल्हन की मां के साथ फरार होने वाले राहुल को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल पहले भी 2 महिलाओं को लेकर भाग चुका है। दोनों मामलों में समझौता हो गया था। इसकी वजह से उसके बारे में बातें सामने नहीं आईं। पुलिस राहुल और अनीता की तलाश में जुटी है। महिला के पति जितेंद्र के अनुसार उन लोगों को राहुल के बारे में पता नहीं था। अब दोनों के फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। अंतिम लोकेशन कासगंज में मिली थी।

यह भी पढ़ें:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का श्रमिकों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान; जानें कब से लागू होंगी नई दरें?

First published on: Apr 16, 2025 08:40 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola