आज जिस घर में शहनाई बजनी थी, बेटी की डोली उठनी थी… लेकिन इस सबसे पहले ही एक मां ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। उसे कभी भी न भरने वाला जख्म दे दिया। सारे रिश्ते-नातों को कुचलकर वह अपने होने वाले दामाद को ही लेकर फरार हो गई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कैश और जेवर लेकर फरार हुई अनीता और राहुल का जिक्र हर कोई कर रहा है। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर इलाके के दादों गांव के राहुल की जमकर चर्चा हो रही है। मडराक निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को होनी तय थी। शादी से पहले उसके होने वाले दूल्हे ने जो कांड किया, शिवानी शायद ही जिंदगीभर भूल पाए।
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी ‘सास’ की बेटी की आज थी शादी; घर में सन्नाटा, आंखों में आंसू
शिवानी ने शायद ही इसकी कल्पना की हो। उसके पिता का दर्द छलक उठा। जितेंद्र कुमार ने कहा कि बेटी की शादी आज थी, लेकिन उसकी मां ने ही सब उजाड़ दिया। इतना कहते ही जितेंद्र की आंखें भर आईं और आवाज कांपने लगी। पुलिस की 3 टीमों फरार सास-दामाद की तलाश कर रही हैं। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि मंगलवार को दामाद का फोन कुछ देर के लिए चालू हुआ। पुलिस को इसकी सूचना मिल चुकी है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की लोकेशन कहां की है?
100 से ज्यादा कैमरे खंगाले
अब शिवानी के पिता का कहना है कि बेटी का कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय करेंगे। शादी से पहले राहुल सास के साथ घंटों बातें करता था। 6 अप्रैल को दोनों कपड़ों की खरीदारी के बहाने से फरार हुए थे। इतना ही नहीं, शिवानी की मां घर से साढ़े 3 लाख कैश और 5 लाख के जेवर भी ले गई है। पुलिस कई दफा उत्तराखंड के रुद्रपुर और कासगंज में रेड कर चुकी है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। कासगंज रेलवे स्टेशन पर राहुल की मौजूदगी कन्फर्म भी हो चुकी है। इसके बाद भी दोनों का सुराग नहीं है।
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी सास के पति ने लिया यूटर्न, पत्नी को साथ रखने की जताई इच्छा; रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines